Video: रजत पाटीदार ने नाप दिया आधा मैदान पीछे की ओर दौड़कर पकड़ा वैभव सूर्यवंशी का ‘असंभव’ कैच, आपने देखा क्या?
Central Zone vs East Zone 1st Semi-Final: बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जिस तरह से यह मैच आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि ये तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा। इस मैच की पहली पारी में जहां टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से चूक गए थे, तो दूसरी पारी में वह अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। इस बार भी वह ठीक उसी अंदाज में आउट हुए, लेकिन इस बार कैच काफी मुश्किल था, जिसे सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने पीछे की ओर लंबी दौड़ के साथ डाइव लगाते हुए कंपलीट किया। पाटीदार को कैच लेता देख खुद वैभव सूर्यवंशी भी हैरान नजर आए। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है।
Original source: cms.patrika.com →