Sport TR Bet
sports

वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक नहीं, मिल सकते हैं तीन मौके, शतक जड़ते ही बदलेंगे इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी व्‍हाइट बॉल क्रिकेट में खुद को पहले ही साबित कर चुके हैं। अब वह रेड बॉल क्रिकेट में भी ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को उन पर पूरा भरोसा है। इसी वजह से उन्‍हें दलीप ट्रॉफी में ईस्‍ट जोन की कप्‍तानी सौंपी गई है। सोमवार को वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए बोर्ड के विश्‍वास को कायम रखा। लेकिन, वह एक बार फिर नर्वस नाइंटी का शिकार हुए और शतक से चूक गए। अगर वह दूसरी पारी में शतक पूरा कर लेते तो सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देते, जो दलीप ट्रॉफी में करीब 36 साल पहले बना था। हालांकि, अभी वैभव के पास इस रिकॉर्ड को इस टूर्नामेंट में तोड़ने का एक नहीं, बल्कि तीन मौके हो सकते हैं। बशर्ते उनकी टीम फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करे।

Original source: cms.patrika.com →